Jashpur News : जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा में मोबाइल खरीदने के लिए मां द्वारा पैसा न देने से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। 


Jashpur News : बता दें कि ग्राम कछार बरपारा निवासी इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी। मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी। बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड कर दी, फिर मां ने मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है, जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी। इस बात से नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई।


Jashpur News : रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली। जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले में पत्थलगांव एसडीओपी जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags: