Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

By :  Dev Verma
Update: 2026-07-03 10:20 GMT

Jailer 2 Release Date: चेन्नई। थलाइवा रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Jailer 2 Release Date: प्रोमो में नहीं दिखा रजनीकांत का फेस

सन पिक्चर्स ने फिल्म का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस प्रोमो में रजनीकांत का फेस रिवील नहीं किया गया है, लेकिन वर्मन के कैरेक्टर के जरिए दमदार डायलॉग दिए गए हैं।

Jailer 2 Release Date: वर्मन की धमकी भरा डायलॉग

ट्रेलर की शुरुआत वर्मन के कैरेक्टर से होती है। वह रजनीकांत को धमकाते हुए कहता है, “मुझे मारकर भी तू चैन से जी नहीं पाएगा। तुझे पता भी नहीं चलेगा कौन कहां से आ जाएगा, तेरी जिंदगी के घोड़े खुल जाएंगे।”

Jailer 2 Release Date: पहली फिल्म ने मचाया था धमाल

2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने दर्शकों के मन में खास जगह बनाई थी। फिल्म में रजनीकांत ने रिटायर्ड जेलर का किरदार निभाया था। अब ‘जेलर 2’ में भी दर्शकों को एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी।

Jailer 2 Release Date: फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह

रजनीकांत की नई फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है। प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के डायरेक्टर और बाकी डिटेल्स जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News