पुरी। Jagannath Puri Temple Donation: ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर दिन देश दुनिया से हजारों लाखों की संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं और यहां दान देते हैं। जगन्नाथपुरी मंदिर में मिलने वाले दान को लेकर आने वाली खबरें हैरान कर देती हैं। पुरी का जगन्नाथ मंदिर देश के सबसे ज्यादा चढ़ावे वाले मंदिरों में से एक है और पिछले 3 सालों में इस मंदिर को मिले दान की खबरों ने चौंका दिया है।

Jagannath Puri Temple Donation: दरअसल, जगन्नाथ मंदिर को पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 113.02 करोड़ रुपए का दान मिला है। विधानसभा में ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह बताते हुए स्पष्ट किया कि बैंक अकाउंट, दान पेटियों और अन्य सोर्स से मंदिर को धार्मिक दान हासिल हुआ है।

Jagannath Puri Temple Donation: विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि मंदिर को 2021-22 से 2023-24 तक दान पेटियों के जरिए से 40.61 करोड़ रुपए, बैंक खातों के माध्यम से 59.79 करोड़ रुपए और अन्य स्रोतों से 12.60 करोड़ रुपए दान में मिले हैं।

Tags: