Israel Iran War: इजरायल ईरान जंग के बीच तेहरान में उतरे चीनी प्लेन, क्या अमेरिका को सीधी चुनौती देने के मूड में है ड्रैगन
Israel Iran War: तेहरान/बीजिंग। इजरायल और ईरान की जंग के बीच रविवार को तेहरान में चीनी कार्गो प्लेन की लैंडिंग की खबर है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्लेन ने अपने ट्रांसपॉन्डर बंद कर रखे थे,
Israel Iran War: तेहरान/बीजिंग। इजरायल और ईरान की जंग के बीच रविवार को तेहरान में चीनी कार्गो प्लेन की लैंडिंग की खबर है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्लेन ने अपने ट्रांसपॉन्डर बंद कर रखे थे, जिससे यह रडार की पकड़ में ना आ सके। माना जा रहा है कि इसके जरिये चीन ने ईरान को भारी मात्रा में हथियार सप्लाई की है।
Israel Iran War: चीनी कार्गो विमान का इस तरह ट्रांसपॉन्डर बंद करके तेहरान में लैंड करना किसी गुप्त ऑपरेशन का हिस्सा हो सकता है। चीन और ईरान की रणनीतिक साझेदारी और सैन्य सहयोग के इतिहास को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें सैन्य उपकरण या प्रतिबंधित सामान हो सकते हैं।
Israel Iran War: ईरान के सपोर्ट में चीन
इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस जंग में चीन पहले ही तेहरान में पक्ष में खड़ा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने इससे पहले कहा था कि बीजिंग ईरान पर इजरायल के हमलों पर करीबी नजर रख रहा है और ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों का विरोध करता है। और,ऑपरेशन के संभावित गंभीर परिणामों के बारे में गहराई से चिंतित है।