Iran-US Peace Talks: ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे, ये मेरे सफर में साथ हैं,अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: बाघेर गालिबाफ
Iran-US Peace Talks: तेहरान/इस्लामाबाद। अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की अगुआई ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा।
Iran-US Peace Talks: तेहरान/इस्लामाबाद। अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की अगुआई ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। उन्होंने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ एक-एक स्कूल बैग और फूल भी रखा है।
Iran-US Peace Talks: ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।
Iran-US Peace Talks: अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: ग़ालिबफ़
इस्लामाबाद पहुंचने पर ग़ालिबफ़ ने स्पष्ट किया कि ईरान “अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे” वार्ता में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी पक्ष वास्तविक समझौते के लिए तैयार होता है और ईरानी जनता के अधिकारों को मान्यता देता है, तो ईरान भी सकारात्मक रुख अपनाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बातचीत केवल औपचारिकता या दिखावे तक सीमित रही, तो ईरान इसका कड़ा जवाब देगा।
Iran-US Peace Talks: कुछ देर में पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति
अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में आज एक अहम बैठक होनी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसमें शामिल होने कुछ देर में पहुंचेंगे। इस बैठक पर दुनियाभर की नजर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली के अलावा कोई दांव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें।