IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में चोट और फिटनेस समस्याओं के चलते कई टीमों को अपने स्क्वॉड में बदलाव करने पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। आईपीएल प्रबंधन की ओर से जारी बयान में इन बदलावों की पुष्टि की गई।

कुलदीप यादव को मिला सीएसके में मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है। कुलदीप 30 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और अब तक तीन मुकाबले खेल चुके हैं।

चोट के कारण बाहर हुए खलील अहमद

सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद इस सीजन में पांच मैच खेल चुके थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान उनके दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में गंभीर चोट लग गई थी। मेडिकल जांच में मांसपेशी में टियर की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

आरसीबी में शामिल हुए रिचर्ड ग्लीसन

आरसीबी ने श्रीलंका के नुवान तुषारा की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। ग्लीसन इंग्लैंड के लिए छह टी20 मैच खेल चुके हैं और नौ विकेट ले चुके हैं।

Tags: