IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

By :  Dev Verma
Update: 2026-04-21 10:15 GMT

IPL 2026 : चेन्नई: आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को करारा झटका लगा है। टीम के युवा और इनफॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर की है।

IPL 2026 : 18 अप्रैल को लगी चोट

आयुष म्हात्रे को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। टीम ने बताया कि चोट की गंभीरता को देखते हुए आयुष को 6 से 12 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन पीरियड की जरूरत पड़ेगी।

IPL 2026 : CSK का बयान

चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान में लिखा, “आयुष म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। हम आयुष के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।” टीम ने खिलाड़ी की रिकवरी और फिटनेस पर पूरा ध्यान देने की बात कही है। यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है, क्योंकि आयुष म्हात्रे इस सीजन में अच्छी फॉर्म में थे और मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे थे। अब टीम को उनके विकल्प के रूप में नए खिलाड़ी को मौका देना होगा।

Tags:    

Similar News