IPL के बीच में ही मुंबई इंडियंस में शामिल हुए क्विंटन De Kock, जानिए क्या है वजह

quinton de kock

By :  Vpb
Update: 2025-04-04 05:28 GMT

नई दिल्ली। IPL 2025 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से मात दी। इस जीत के बाद KKR के ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock)  को लेकर बड़ी खबर सामने आई। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अब मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा बन गए हैं।

हालांकि, यह वापसी आईपीएल में नहीं, बल्कि अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में होगी। MI न्यूयॉर्क ने डी कॉक को अपनी टीम में शामिल किया, जो 12 जून से शुरू होने वाले MLC सीजन में खेलेंगे। टीम ने जॉर्ज लिंडे, नवीन उल हक को भी जोड़ा और पिछले सीजन के सितारे किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान को रिटेन किया।


डी कॉक पहले मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और 4 साल बाद MI फैमिली में लौटे हैं। आईपीएल 2025 में KKR के लिए खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में मिला-जुला प्रदर्शन किया। राजस्थान के खिलाफ 97 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बाकी 3 पारियों में सिर्फ 1, 1 और 4 रन बनाए। KKR ने उन्हें 3.6 करोड़ में खरीदा था। डी कॉक ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ के लिए भी आईपीएल खेला है। टी20 करियर में उनके नाम 382 मैचों में 10,790 रन, 7 शतक और 69 अर्धशतक हैं।

Tags:    

Similar News