IPL 2025: 16 मई से शुरू हो सकता है आईपीएल 2025, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

By :  Vpb
Update: 2025-05-11 06:26 GMT

IPL 2025: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए नया शेड्यूल जारी करने की घोषणा की है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किए गए इस टूर्नामेंट की शुरुआत अब 16 मई से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।

IPL 2025: तीन शहरों में होंगे बचे हुए मैच

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सीजन के बचे हुए 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट को समय पर पूरा करने के लिए डबल हेडर मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। नया शेड्यूल रविवार रात तक सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेज दिया जाएगा।

IPL 2025: विदेशी खिलाड़ियों की वापसी चुनौती

इस सीजन में कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश वापस लौट चुके हैं, जिसके कारण फ्रेंचाइजियों के सामने उन्हें वापस बुलाने की बड़ी चुनौती है। बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं ताकि टूर्नामेंट की गुणवत्ता प्रभावित न हो।

IPL 2025: 58वें मैच पर सस्पेंस बरकरार

अब तक खेले गए 58 मैचों में से 58वां मुकाबला बीच में रद्द करना पड़ा था। बीसीसीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस मैच को दोबारा पूरा करवाया जाएगा या नहीं। इस सीजन की अंकतालिका में गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस

बैटिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है।

Tags:    

Similar News