एक अच्छा काम मुहिम से प्रेरित होकर बिलासपुर में विशिष्ट पहल, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

Update: 2024-11-18 02:04 GMT
बिलासपुर: हर्षित सिंघानिया जी की पहल "एक अच्छा काम" ने न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया है, बल्कि अनेक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने और समाज सेवा में प्रेरित किया है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौबे ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपने जन्मदिवस को विशेष बनाने के उद्देश्य से श्री चौबे ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनका दिन खास बनाया। इस आश्रम में 80 दिव्यांग बच्चे निवासरत हैं। उन्होंने बच्चों को भोजन कराया, मिठाई और उपहार के पैकेट वितरित किए। यही नहीं, बल्कि उन्होंने इन बच्चों के साथ दिन बिताया, मनोरंजन के जरिए उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा, "हर्षित सिंघानिजी की 'एक अच्छा काम' मुहिम ने मुझे इस कार्य के लिए प्रेरित किया। यह पहल हमें याद दिलाती है कि समाज की सेवा करना और जरूरतमंदों की मदद करना ही असली खुशी है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे भी इस मुहिम से जुड़ें और समाज में बदलाव का हिस्सा बनें।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता था। उन्होंने भी इस पल को पूरी तरह से जिया और श्री चौबे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

"एक अच्छा काम" से जुड़ने का संदेश:
श्री चौबे ने सभी से आह्वान किया कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की मदद और उन्हें मुख्यधारा में लाने का संदेश देती है।

समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत:
हर्षित सिंघानिया जी की मुहिम और जितेंद्र चौबे की पहल यह दर्शाती है कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर समाज सेवा के लिए प्रयास करे, तो समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।

आप भी जुड़ें "एक अच्छा काम" से और समाज सेवा की इस अनूठी पहल का हिस्सा बनें।
Tags:    

Similar News