रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने अधिकारियों को दिए निर्देश...
सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-04 03:29 GMT
Raipur City News : रायपुर। दीवाली और छठ पूजा के मौके पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच, सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को तुरंत ट्रेन से उतारा गया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर तैनात थीं।
Raipur City News : आज, रेलवे स्टेशन पर एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में 50 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मॉकड्रिल के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू किया गया, और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
Raipur City News : सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में धैर्य बनाए रखें। इस मॉकड्रिल के माध्यम से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।