Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बीच भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 901 अंक चढ़ा, जानें निफ़्टी का हाल
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 901.50 अंक चढ़कर 80,378.13 पर और निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 पर पहुंच गया।
Stock Market: रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय होने की अटकलों के बीच आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जोरदार लिवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 80,378.13 अंक पर बंद हुआ।
Stock Market: कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 1,093.1 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,569.73 अंक का स्तर भी छुआ। एनएसई निफ्टी भी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,484.05 पर बंद हुआ। ट्रंप की जीत की खबरों के बाद डॉलर में मजबूती आने से रुपया 21 पैसे गिरकर 84.30 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया।