Stock Market:अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को बढ़त की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
| Stock Market:
By : Vpb
Stock Market:नई दिल्ली/ मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की संभावित बढ़त की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। वित्तीय और आईटी सेक्टर में बढ़त के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
Stock Market:सुबह 9:50 बजे बीएसई सेंसेक्स में 543.14 अंकों (0.68%) की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 80,017.16 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 168.50 अंक (0.70%) बढ़कर 24,381.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Stock Market:अमेरिकी चुनावी नतीजों के भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव के मद्देनजर निवेशकों की निगाहें खासकर वित्तीय और आईटी शेयरों पर टिकी हुई हैं, जिन्होंने आज बाजार को मजबूती प्रदान की है। जानकारों का मानना है कि अमेरिकी चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे स्पष्ट होंगे, बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।