IND vs SL 1st T20I: गौतम-सूर्यकुमार का मिशन 2026 शुरू, भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी20 आज, जानें मौसम रहेगा मेहरबान या बिगाड़ेगा खेल
पल्लेकेले स्टेडियम, जहां हाल के वर्षों में ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों नहीं हुए है, इस मैदान पर हाईस्कोरिंग मुकाबले देखें गए है।
By : Vpb
Update: 2024-07-27 06:41 GMT
IND vs SL 1st T20I: खेल डेस्क: भारत और श्रीलंका के बीच आ पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टी20 श्रृंखला में तीन मैच होंगे। आज मुकाबला पल्लेकेले स्टेडयिम में खेला जाएगा। दोनों टीम के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। जबकि इसके आधे घंटे बाद यानी 7:00 से मुकाबला शुरू होगा। भारतीय टीम पहली बार नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। भारत के जैसे श्रीलंका टीम भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। टी20 सीरीज में श्रीलंका के कप्तानी चरिथ असलांका संभालेंगे। जबकि अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या बनायें गए हैं।