IND vs SA 1st Test, Day 2: भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमटी, साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू

By :  Dev Verma
Update: 2025-11-15 08:47 GMT

IND vs SA 1st Test, Day 2: कोलकाता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन खेल का रोमांचक सफर रहा। दूसरे दिन टी-ब्रेक तक भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में टीम इंडिया ने 159 रन बनाए थे, जिससे भारत को सिर्फ 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल हुई।

IND vs SA 1st Test, Day 2: चोट के कारण शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, जिसके चलते भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर समाप्त की। बीसीसीआई ने बताया कि शुभमन गिल की गर्दन में खिंचाव की समस्या है और उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम नजर रख रही है। उनके खेलने का फैसला उनके रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा।

IND vs SA 1st Test, Day 2: भारत के लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से सिमोन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

IND vs SA 1st Test, Day 2: साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रायन रिकल्टन मैदान पर उतरे। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत अब अपनी बढ़त को और मजबूत करने के लिए अगले सत्र में आक्रमक बल्लेबाजी पर ध्यान देगा।

Tags:    

Similar News