IND vs NZ 1st T20I: नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज शाम को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से ODI सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज में दमदार वापसी करना चाहेगी। टीम इंडिया और मिचेल सैंटनर के कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाजे से अहम मानी जा रही है।

IND vs NZ 1st T20I: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें लाइव स्ट्रीम

पहला टी20 मुकाबला बुधवार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे।



IND vs NZ 1st T20I: कौन किस पर भारी

भारत और न्यूजीलैंड ने आपस में अब तक 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है, भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। तीन मैच टाई रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 2007 में खेला गया था, जबकि आखिरी बार 2023 में अहमदाबाद में भिड़े थे, जिसमें भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

IND vs NZ 1st T20I: पिच रिपोर्ट

नागपुर की पिच की बात की जाए तो VCA स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है। शुरुआत में बल्लेबाजों को उछाल और गति का फायदा मिलता है, वहीँ जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलना शुरू हो जाती है। मिडिल ओवरों में रन बनाना यहां थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

इस मैदान पर अब तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। भारत ने यहां पांच मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 2016 टी20 विश्व कप के दौरान इसी मैदान पर भारत को हराया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Ind vs Nz 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, इश सोढ़ी

Tags: