IND vs IRE 1ST T20: आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को हराया, सीरीज में बनाई 0-1 की बढ़त

By :  Vpb
Update: 2026-06-26 16:14 GMT

IND vs IRE 1ST T20: नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार टीम इंडिया को हराया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

टकर और डेलानी ने संभाली पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान लॉर्कन टकर ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि गैरेथ डेलानी ने 49 रन की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 182 रन बनाए।

भारत की बल्लेबाजी रही निराशाजनक

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) जल्दी आउट हो गए। पावरप्ले में ही भारत ने तीन अहम विकेट गंवा दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई।

अभिषेक शर्मा की तेज पारी भी नहीं आई काम

एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई बड़ा साथ नहीं मिला। अंत में शिवम दुबे ने 25 रन बनाए, फिर भी भारत लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और मुकाबला 34 रन से हार गया।

Tags:    

Similar News