ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल

ind-vs-eng-odi-series: एजबेस्टन (बर्मिंघम)। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच रोमांचक टी20 सीरीज खेली जा रही है।

Update: 2026-07-03 13:26 GMT

ind-vs-eng-odi-series: एजबेस्टन (बर्मिंघम)। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच रोमांचक टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के हाथों में होगी।

ind-vs-eng-odi-series: जेम्स कोल्स और जोश टंग पर भरोसा, तेज गेंदबाजों की वापसी

इस चुनी गई टीम में ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को शामिल किया गया है, जिन्हें अभी अपने वनडे डेब्यू का इंतजार है। उनके साथ ही जोश टंग को भी टीम में जगह मिली है, जिन्होंने अब तक वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

ind-vs-eng-odi-series: इसके अलावा, इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए गस एटकिंसन और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है। तीन मैचों की यह सीरीज मंगलवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगी। इसके बाद 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में दूसरा मुकाबला और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पहले ही एलान हो गया था।

ind-vs-eng-odi-series: इंग्‍लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग।

ind-vs-eng-odi-series: वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला वनडे:

14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ

तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन i

ind-vs-eng-odi-series: भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

ind-vs-eng-odi-series: टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: रद्द हुआ

दूसरा टी20: 4 जुलाई

तीसरा टी20: 7 जुलाई

चौथा टी20: 9 जुलाई

पांचवां टी20: 11 जुलाई

Tags:    

Similar News