IND vs ENG 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, सुन्दर और कृष्णा की वापसी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

By :  Vpb
Update: 2026-07-09 16:11 GMT

IND vs ENG 4th T20: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज इंग्लैंड के ब्रिस्टल में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 0-2 से पीछे है। ऐसे में अगर भारत को सीरीज में बने रहना है तो इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा। हार मिलने पर सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो सकती है।

भारत ने जीता टॉस, पहले करेगा बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम एकादश में मौका दिया गया है।

पिछले मैच की गलतियों से सीखने की जरूरत

पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी और टीम केवल 76 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस बार बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों, खासकर स्पिन विभाग, से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। चौथा टी20 भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा और टॉस 9:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देखी जा सकेगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन):

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू।

भारत (प्लेइंग इलेवन):

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags:    

Similar News