IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी

By :  Dev Verma
Update: 2026-07-02 09:32 GMT

IND vs ENG 1st T20 : मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। रिवरसाइड ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मौसम की मार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

IND vs ENG 1st T20 : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत खराब रही और महज 6 रन के स्कोर पर संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस खराब शुरुआत ने कुछ समय के लिए आयरलैंड सीरीज की याद दिला दी।

IND vs ENG 1st T20 : अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की शानदार साझेदारी यहां से अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रनों की उपयोगी साझेदारी की। अभिषेक ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाए और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कप्तान अय्यर ने भी 47 गेंदों में 7 बाउंड्री की मदद से 68 रनों की उपयोगी पारी खेली।

IND vs ENG 1st T20 : इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन

अय्यर के बाद तिलक वर्मा (13) और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। भारत ने 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 3 विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद और सैम कुरेन को 1-1 सफलता मिली।

IND vs ENG 1st T20 : बारिश ने रोका मैच

भारतीय पारी के दौरान बूंदा-बांदी होती रही। 20वें ओवर के बाद बारिश तेज हो गई। खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए और ग्राउंड स्टाफ ने कवर लगाए। अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक इंतजार किया, लेकिन बारिश नहीं थमी। आखिरकार मैच रद्द कर दिया गया। दोनों कप्तान मैदान पर आए और हाथ मिलाकर वापस लौट गए।

IND vs ENG 1st T20 : अगला मैच 4 जुलाई को

सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके बाद 7 जुलाई को नॉटिंघम, 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 11 जुलाई को साउथेम्पटन में मैच होंगे।

Tags:    

Similar News