Ind vs Ban Test Series: एक ही ओवर में पांच छक्के देने वाले इस खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ मिला मौका, पंत की भी दो साल बाद वापसी, देखें पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
By : Vpb
Update: 2024-09-09 06:25 GMT
Ind vs Ban Test Series: खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश का सामना करेगी। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने फिलहाल केवल पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन किया है। खास बात यह है कि ऋषभ पंत की दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही, आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
Ind vs Ban Test Series: पहले टेस्ट मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
Ind vs Ban Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।