Ind vs Aus 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, जानें पिच रिपोर्ट समेत प्लेइंग 11

By :  Vpb
Update: 2025-10-29 08:04 GMT

Ind vs Aus 1st T20: मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में विजयी शुरुआत करने के इरादे से उतरी है।

Ind vs Aus 1st T20: पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। भारतीय टीम में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी को मौका नहीं मिला है।

Ind vs Aus 1st T20: पिच रिपोर्ट:

मनुका ओवल की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान अवसर देती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग का लाभ मिलेगा, जबकि बाद में बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सक्षम होंगे। यह पिच हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जानी जाती है।

Ind vs Aus 1st T20: मौसम अपडेट:

कैनबरा में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। शाम के समय तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को बिना रुकावट के रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Ind vs Aus 1st T20: लाइव प्रसारण:

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी। दर्शकों की निगाहें भारत के सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड व मिशेल मार्श जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।

Ind vs Aus 1st T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Tags:    

Similar News