राजधानी में बढ़ते अपराध, टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-03 05:27 GMT
Raipur CIty News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। शहर में पिछले कुछ दिनों में 7 हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद रायपुर एसएसपी ने तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। अब तिल्दा नेवरा थाना का कार्यभार सत्येंद्र सिंह श्याम को सौंपा गया है।
Raipur CIty News : बता दें कि तिल्दा नेवरा इलाके में 1 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने ओम प्रकाश रात्रे पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे ओम की मौत हो गई। ओम तुलसी गांव का रहने वाला था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के कई निशान मिले थे।आसपास मौजूद लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लाश को आरोपियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक संदिग्ध की हिरासत में ले लिया है।