ICC Women's T20 World Cup 2026: नई दिल्ली: ICC विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है. खिताब जीतने के लिए दुनिया की टॉप 12 टीमें 24 दिनों तक ट्रॉफी के लिए भिड़ती नजर आएंगी. इसका फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर होगा. ओपनिंग मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें एजबेस्टन में आमने-सामने होंगी.

पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा भारत का अभियान

भारतीय टीम इस मुहीम की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांच, दबाव और उत्साह से भरपूर होते हैं, इस मैच में लाखों दर्शक एक्साइटेड है.

ग्रुप-1 में भारत की चुनौती

टीम इंडिया को ग्रुप-1 में रखा गया है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें मौजूद हैं. जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा.

इस दिन होगा फाइनल

वर्ल्डकप में 12 टीमें कुल 33 मुकाबलों में भिड़ेंगी. टूर्नामेंट में पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. विमंस टी20 विश्व कप में नीदरलैंड पहली बार खेलते नजर आएगी. सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में होंगे, जबकि 5 जुलाई को लॉर्ड्स में फाइनल खेला जाएगा.

भारतीय टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

देखें पूरा शेड्यूल



Tags: