ICC Women's ODI World Cup: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए नीतू डेविड की चयन समिति ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उपकप्तानी में टीम चुनी। फिटनेस हासिल करने वाली रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई, लेकिन शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका के पांच शहरों- बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बंगलूरू या कोलंबो में खेला जाएगा।

ICC Women's ODI World Cup: महिला विश्व कप में आठ टीमें- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया, सात बार की चैंपियन, गत विजेता है। भारत 12 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान के भारत न आने के कारण कोलंबो को मेजबान शहरों में शामिल किया गया।