IAS WhatsApp Group: केरल : केरल में आईएएस अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार, 'मल्लू हिन्दू अधिकारियों' के नाम से एक ग्रुप बनाया गया था, जिसमें केवल हिन्दू अधिकारियों को शामिल किया गया। हालांकि, जिस अधिकारी के नंबर से इस ग्रुप का निर्माण हुआ, उन्होंने दावा किया है कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब धर्म के आधार पर एक अलग समूह बनाया गया है।

IAS WhatsApp Group: रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अक्टूबर को केरल कैडर के कई अधिकारी अचानक से एक नए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए, जिसका नाम था 'मल्लू हिन्दू ऑफिसर्स।' इस ग्रुप में सिर्फ हिन्दू अधिकारियों को जोड़ा गया था, और इसे आईएएस अधिकारी गोपालकृष्णन के नंबर से बनाया गया था। 

IAS WhatsApp Group: रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रुप बनने के तुरंत बाद ही इस पर आपत्तियां जताई गईं, यह कहते हुए कि यह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है। हालांकि, अगले ही दिन यह ग्रुप हटा भी दिया गया। गोपालकृष्णन ने दावा किया कि उनका फोन हैक कर लिया गया था और उनकी सहमति के बिना कई ग्रुप बनाए गए थे। 

IAS WhatsApp Group: खबर है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के बीच विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप होते हैं, लेकिन धर्म के आधार पर ग्रुप बनाए जाना पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के बीच भाषा और अन्य विषयों पर आधारित ग्रुप भी होते हैं, लेकिन धर्म के आधार पर ऐसा ग्रुप पहले कभी नहीं देखा गया।

IAS WhatsApp Group: एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस ग्रुप में जोड़े गए कुछ अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को सूचित किया और सबूत भी पेश किए। इसके बाद एजेंसी ने इस पर कार्रवाई की और रिपोर्ट तैयार की। वर्तमान में राज्य और केंद्र स्तर की खुफिया एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं।
Tags: