अभनपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे, दो की मौके पर मौत
By : Vpb
Update: 2024-12-18 01:28 GMT
रायपुर: अभनपुर रायपुर मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवाकों को रौंद दिया, जिससे बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरु कृपा ढाबा के पास हुआ। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों व्यक्तियों के शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में भारी हड़कंप मच गया है।