Mahakaal Darshan : सावन अमावस्या पर घर बैठे करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, देखें Live
| स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण महाकालेश्वर महादेव की अत्यन्त पुण्यदायी महत्ता है...
Mahakaal Darshan: 12/08/2026 : सावन अमावस्या के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी विशेष धार्मिक माहौल है। अगर आप किसी कारण से मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो घर बैठे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते हैं।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। वहीं सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन शिव पूजा के साथ पितरों के तर्पण, स्नान और दान की भी परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ भगवान शिव का स्मरण और पूजा करने से सुख-शांति की कामना पूरी होती है।
आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन-
Video Credit – Divya Darshan (दिव्य दर्शन)