Mahakaal Darshan : बाबा महाकाल के प्रातःकालीन श्रृंगार की झलक देखें, लाइव दर्शन
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन भक्त घर बैठे कर सकते हैं।
Mahakaal Darshan: 22/08/2026: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन भक्त घर बैठे कर सकते हैं। 22 अगस्त 2026 के दर्शन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा महाकाल स्वयंभू और दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग हैं। पुराणों, महाभारत और कालिदास की रचनाओं में भी उज्जैन के महाकाल मंदिर का उल्लेख मिलता है। भक्तों के बीच मान्यता है कि बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
सबसे पहले महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाता है। उसके बाद उनका पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। स्नान के बाद महाकाल का फूल, भस्म और माला से बेहद सुंदर श्रृंगार किया जाता है। शिव के इस अलौकिक स्वरूप का श्रृंगार बेहद मनमोहक होता है। महाकाल को रुद्राक्ष से बनी माला अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती होने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन-
Video Credit – Divya Darshan (दिव्य दर्शन)