Mahakaal Darshan : घर बैठे करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, देखें उज्जैन महाकालेश्वर की मनमोहक आरती
Mahakaal Darshan: 30/07/2026 : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती और दिव्य श्रृंगार के दर्शन लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र हैं। जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे ही भगवान महाकाल के लाइव दर्शन और आरती का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर अपनी दक्षिणमुखी स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखता है। पुराणों, महाभारत और महाकवि कालिदास की रचनाओं में भी महाकाल की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है। मान्यता है कि भगवान महाकाल के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान महाकाल का सबसे पहले शीतल जल से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद पंचामृत स्नान, सुगंधित द्रव्यों से पूजन और भव्य श्रृंगार होता है। फूलों, रुद्राक्ष की माला और भस्म से सुसज्जित महाकाल का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।
आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन-
Video Credit – Divya Darshan (दिव्य दर्शन)