Hollywood एक्टर पॉल टील का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा, मंगेतर ने लिखा इमोशनल पोस्ट
By : Vpb
Update: 2024-11-19 05:47 GMT
Hollywood actor Paul Teal: मनोरंजन डेस्क: जोश एवरी के किरदार के लिए जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल टील का 35 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि एसटीडब्ल्यू टैलेंट एजेंसी और उनके करीबी दोस्तों ने की। पॉल ने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।
Hollywood actor Paul Teal: मंगेतर ने दी श्रद्धांजलि
पॉल टील की मंगेतर एमिलिया टोरेलो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए पॉल को याद किया। उन्होंने लिखा, "पॉल, आप मेरे जीवनसाथी, मेरी चट्टान और मेरा भविष्य थे। आपने हमेशा मेरे जीवन को प्यार और खुशी से भर दिया। आपने हर दिन बहादुरी से जीने की कोशिश की।"
Hollywood actor Paul Teal: शानदार करियर और अद्वितीय अभिनय
पॉल टील का करियर फिल्म और टेलीविजन में सफल रहा। 'वन ट्री हिल' के अलावा, उन्होंने 'डीप वॉटर' (2022) में बेन एफ्लेक और एना डी अरमास के साथ काम किया। उन्होंने 'गुड बिहेवियर', 'डायनेस्टी', 'द वॉकिंग डेड', 'आउटर बैंक्स' और 'जॉर्ज एंड टैमी' जैसी फेमस टीवी सीरीज में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा।
Hollywood actor Paul Teal: इंडस्ट्री में शोक की लहर
पॉल के निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।