Heart Attack: क्रिकेट खेलते खेलते हुए पिच पर आया Heart Attack, चंद मिनटों में हो गई मौत
| Heart Attack: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रविवार को क्रिकेट खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से
By : Pradeep Sharma
भोपाल। Heart Attack: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रविवार को क्रिकेट खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।
Heart Attack: सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि माखन सिंह नाम का लड़का क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।