Hathras stampede : हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोले बाबा का है खास, पढ़ें पूरी खबर...
Hathras stampede : हाथरस। हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-06 07:32 GMT
Hathras stampede : हाथरस। हाथरस सत्संग में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसको कोर्ट ने 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि देवप्रकाश मधुकर पर प्रशासन ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
Hathras stampede : वकील ने पुलिस के दावे को किया खारिज
सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने अलग ही कहानी बताई है। उनका दावा है कि देवप्रकाश मधुकर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। उसने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने मधुकर सहित हाथरस भगदड़ कांड में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील एपी सिंह ने कहा कि हाथरस भगदड़ के बाद देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया गया था। उन्होंने एसआई, एसटीएफ और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Hathras stampede : उन्होंने कहा कि हमने कुछ नहीं किया है। हमारा कोई अपराध नहीं है, इसलिए जमानत के लिए अर्जी भी नहीं डालेंगे। हम कोर्ट का रास्ता भी नहीं देखेंगे। गौरतलब हो कि हाथरस के सिंकदराराऊ में मंगलवार को सूरजपाल सिंह का सत्संग था। उसके जाते ही भगदड़ मचने से 123 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर अन्य आयोजकों व सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।