हर्षित सिंघानिया की "एक अच्छा काम" मुहिम ने सेमरिया कोपलवाणी आश्रम में किया सकारात्मक बदलाव

Raipur News Harshit Singhania Ek Acha Kaam

Update: 2024-11-29 06:01 GMT

Raipur News Harshit Singhania: हर्षित सिंघानिया की पहल "एक अच्छा काम" के तहत रायपुर स्थित Iron Ore Chapter की टीम ने सेमरिया के कोपलवाणी आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों को समझा। इस विशेष अभियान के तहत, टीम ने आश्रम को जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी सामग्रियों का दान किया।

Raipur News Harshit Singhania: टीम ने कोपलवाणी आश्रम को 60 गद्दे, 100 चादरें, 1 वाटर कूलर और 1 कमर्शियल RO वाटर फ़िल्टर भेंट किया। इन सामग्रियों से आश्रम में रहने वाले बच्चों को न केवल शारीरिक आराम मिलेगा, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Raipur News Harshit Singhania: Iron Ore Chapter की टीम ने बच्चों के साथ खेल कूद किया और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उनके अनुभवों को समझने की कोशिश की। इस दान के जरिए टीम ने यह संदेश दिया कि समाज में एक दूसरे की मदद से हम बच्चों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं, विशेष रूप से उन बच्चों के लिए जो किसी कारणवश कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं।

Raipur News Harshit Singhania: आश्रम के संचालकों ने इस नेक पहल के लिए Iron Ore Chapter के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा, "उनका योगदान हमारे बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इससे बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सहज रूप से हो सकेगा।"

Raipur News Harshit Singhania: कोपलवाणी आश्रम के लिए यह दान बच्चों के लिए नई उम्मीद और अवसर का रूप लेकर आया है, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा और जीवन के अन्य पहलुओं में सुधार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Raipur News Harshit Singhania: "एक अच्छा काम" अभियान का यह कदम समाज में एकजुटता, सहानुभूति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणास्त्रोत है। Iron Ore Chapter की टीम को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं।

Tags:    

Similar News