Hamas: हमास का टॉप कमांडर अल-इसा ढेर, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले का था मास्टरमाइंड

Hamas: इजराइली सेना ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उसने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। अल-इसा हमास की आर्मी विंग के संस्थापकों में से एक था और संगठन की सैन्य ताकत बढ़ाने

Update: 2025-06-29 01:49 GMT

Hamas: तेल अवीव। इजराइली डिफेंस फोर्स ने हमास के टॉप कमांडर और 7 अक्टूबर 2023 में हुए हमले के मास्टरमाइंड हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। अल-इसा हमास के मिलिट्री विंग के संस्थापकों में से था। उसकी मौत के बाद से गाजा में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

Hamas: इजराइली सेना ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उसने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। अल-इसा हमास की आर्मी विंग के संस्थापकों में से एक था और संगठन की सैन्य ताकत बढ़ाने, लड़ाकों को प्रशिक्षण देने और 7 अक्टूबर के हमले की योजना बनाने में उसकी प्रमुख भूमिका थी।

Hamas: अगले हफ्ते हो सकता है सीजफायर

आईडीएफ के मुताबिक, अल-इसा हमास के हवाई और समुद्री हमलों की रणनीति बनाने में भी सक्रिय रूप से शामिल था। इजराइल ने यह स्पष्ट किया है कि वह 7 अक्टूबर के आतंकी हमले में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों को खोजकर खत्म करने की नीति पर काम कर रहा है।

Hamas: गाजा में इजराइली हमले जारी

दूसरी तरफ, इजराइल गाजा में लगातार हमले कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने गाजा के टुफ्फाह इलाके पर बम बरसाए। हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों से गाजा में स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

Tags:    

Similar News