Guillain Barre Syndrome Maharashtra: मुंबई में GBS से महिला मौत, ICU में चल रहा इलाज
Guillain Barre Syndrome Maharashtra: मुंबई में दुर्लभ बिमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) का पहला मरीज सामने आया है। मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में जीबीएस का पहला मामला दर्ज किया गया
मुंबई। Guillain Barre Syndrome Maharashtra: मुंबई में दुर्लभ बिमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) का पहला मरीज सामने आया है। मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में जीबीएस का पहला मामला दर्ज किया गया है। अंधेरी इलाके की 64 वर्षीय महिला जीबीएस से संक्रमित पाई गई हैं।
Guillain Barre Syndrome Maharashtra: मीडिया से बात करते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कमिश्नर भूषण गगरानी (Bhushan Gagrani) ने पुष्टि की कि 64 वर्षीय महिला जीबीएस संक्रमित महिला का इलाज एक बीएमसी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में चल रहा था।
Guillain Barre Syndrome Maharashtra: बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि शहर के अंधेरी पूर्वी इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पीड़िता लकवा से भी ग्रसित है।