Gold Silver price: नई दिल्ली/मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को तूफानी तेजी दर्ज हुई। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपए प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।

Gold Silver price: 24 कैरेट सोना महंगा

सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपए से लेकर 93,540 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 85,610 रुपए से लेकर 85,760 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 97,100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।