Gold Price Today: दशहरा के बाद सोना हुआ सस्ता, चांदी ने छुआ रिकॉर्ड हाई लेवल; देखें लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जंग के हालात के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देने को मिल
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-10-14 07:15 GMT
नई दिल्ली/मुंबई। Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जंग के हालात के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देने को मिल रहा है। सोमवार (14 अक्टूबर) को गोल्ड 50 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,620 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,150 रु. है। बता दें कि गोल्ड कीमतें 12 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,670 रुपए पर पहुंच गई थीं।
Gold Silver Price Today: चांदी का भाव 4 दिन से 3000 उछला
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) सोमवार को 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार है। चांदी की कीमतें पिछले 4 दिन (11 से 14 अक्टूबर के बीच) में 3 हजार रुपए चढ़ी हैं। चांदी अब अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,03,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।
Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 2 डॉलर की तेजी के साथ 2678.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल आया और यह 31.68 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।