Gold and Silver Price: नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। बुधवार सुबह 11 बजे तक घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगभग 6,188 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव 1,59,997 रुपये तक पहुंच गया। वहीं चांदी में पांच प्रतिशत की जबरदस्त उछाल देखी गई, जिसमें 13,485 रुपये का इजाफा हुआ और प्रति किलोग्राम भाव 2,81,500 रुपये पर पहुंच गया।

Gold and Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी में 11,700 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने में करीब 4,700 रुपये की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी 24,000 रुपये (9.23%) बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 5,000 रुपये (3.3%) चढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार में तेज बदलाव संभव है।

Gold and Silver Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से समर्थन मिलने के कारण स्पॉट गोल्ड 2.2% बढ़कर 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने में 5.9% की बढ़त दर्ज हुई, जो 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी। सोना हाल ही में 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.7% चढ़कर 5,067 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं।

Gold and Silver Price: चांदी में भी 2.1% की बढ़त के साथ स्पॉट भाव 86.92 डॉलर प्रति औंस पर है, हालांकि यह अपने हालिया उच्च स्तर 121.64 डॉलर से अभी भी 28% नीचे है। वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।

Tags: