ब्रेक लगाते ही कांच तोड़कर बस के बाहर गिरी छात्रा, घायल
By : Vpb
Update: 2024-12-13 05:29 GMT
बालोद: कोतवाली थाना इलाके के पारागांव में एक हादसा हुआ, जब बस में ब्रेक लगाते ही एक छात्रा बस के सामने के कांच को तोड़ते हुए जमीन पर गिर गई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्र है कि छात्रा बाल-बाल बची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।