Flight Emergency Landing : जगदलपुर। जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भर रही थी, लेकिन उड़ान के महज 12 मिनट बाद ही खिड़की टूटने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।



Flight Emergency Landing : बता दें कि फ्लाइट में सवार 70 यात्रियों में से सभी सुरक्षित हैं। पायलट की तत्परता और सतर्कता के चलते फ्लाइट को 1.12 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। एयरलाइंस की टीम द्वारा तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कुछ यात्रियों को टिकट के पैसे वापस किए गए, जबकि कुछ ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करवा लिया।
Tags: