Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में आग, दो AC कोच जलकर खाक

By :  Vpb
Update: 2026-05-15 15:11 GMT

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: नई दिल्ली: हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोचों में अचानक आग लग गई। घटना ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले हुई, जब यात्री अपनी सीटों पर पहुंच रहे थे और ट्रेन जयपुर के लिए प्रस्थान की तैयारी में थी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग थ्री-टियर एसी कोच के B1 और B2 डिब्बों में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में घबराहट फैल गई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, स्टेशन प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे अन्य डिब्बों तक फैलने से रोक दिया।

Tags:    

Similar News