Fire in Bus: चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
By : Vpb
Fire in Bus: पटना: पटना और वैशाली जिले के बीच स्थित महात्मा गांधी महासेतु पर शनिवार सुबह एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना सवा 11 बजे के आसपास पिलर नंबर 14 और 15 के पास घटी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने पर बस में सवार कई यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्रियों को यातायात पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।
Fire in Bus: घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे के कारण पुल की एक लेन पर सड़क जाम हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।