नारनौल। Fire in hospital: हरियाणा के नारनौल स्थित एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई।

Fire in hospital: इस दौरान एक महिला ने बताया कि वह अपनी बहू को लेकर कुछ ही देर पहले वार्ड में पहुंची थीं, और अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने सभी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा और बताया कि सभी को अस्पताल की नई बिल्डिंग में जाना होगा। जो लोग खुद से चलने में सक्षम थे, वे नए भवन में चले जाएं, जबकि जिनकी हालत खराब थी, उन्हें एंबुलेंस से शिफ्ट किया जाएगा। भगदड़ के बीच ही महिला की बहू ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। घरवालों ने बच्चे का नामकरण कर दिया। बच्चे के साथ आई महिला ने बताया उन्होंने बच्चे का नाम भगवान भरोसे रख दिया है।

Fire in hospital: यह घटना जिस पुरानी बिल्डिंग में हुई, वह नागरिक अस्पताल का एक हिस्सा है जिसे 15 साल पहले ही कंडम (असुरक्षित) घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद, अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड, रजिस्ट्रेशन कक्ष, कई डॉक्टरों के ओपीडी, दवाईघर, ईसीजी रूम और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं इसी पुरानी बिल्डिंग में स्थित थीं।