FIFA World Cup Semi-Final: नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। क्वार्टर फाइनल के बाद फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस ने मोरक्को को 2-0, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1, इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 और अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम चार जगह पक्की कर ली।




पहली बार बना बड़ा रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फीफा रैंकिंग की टॉप-4 टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। फ्रांस नंबर-1, अर्जेंटीना नंबर-2, स्पेन नंबर-3 और इंग्लैंड नंबर-4 रैंकिंग पर हैं। फीफा ने पुरुष रैंकिंग की शुरुआत 1992 में की थी और तब से ऐसा पहली बार हुआ है।



सेमीफाइनल का पूरा कार्यक्रम

पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को फ्रांस और स्पेन के बीच डलास में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा में होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 बजे शुरू होंगे।



इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे शानदार फॉर्म में हैं। स्पेन की उम्मीदें युवा स्टार लामिन यामाल और रोड्री पर टिकी होंगी। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी अपनी टीम को लगातार प्रेरित कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन और जूड बेलिंगहम बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।



कौन पहुंचेगा फाइनल?

फ्रांस और स्पेन के बीच मुकाबला तेज आक्रमण और शानदार पासिंग गेम का होगा। वहीं अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मैच में मेसी के अनुभव और इंग्लैंड की युवा टीम के जोश की टक्कर देखने को मिलेगी। अब छोटी-सी गलती भी भारी पड़ सकती है। फुटबॉल फैंस की नजरें 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों पर टिकी रहेंगी।

Tags: