FIFA World Cup 2026: ग्रुप चरण खत्म, अब शुरू होगा नॉकआउट का रोमांच, राउंड ऑफ 32 की सभी टीमें हुईं तय, देखें पूरा शेड्यूल

फीफा वर्ल्ड कप 2026

By :  Vpb
Update: 2026-06-28 11:38 GMT

FIFA World Cup 2026: मुंबई: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण समाप्त हो गया है और अब टूर्नामेंट नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है। 16 दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली सभी 32 टीमों का फैसला हो गया है। अब हर मुकाबला बेहद अहम होगा, क्योंकि हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।

बड़े मुकाबलों पर रहेगी सबकी नजर

राउंड ऑफ 32 में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे से होगा। वहीं फ्रांस और स्वीडन के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पुर्तगाल की टीम का मुकाबला 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता क्रोएशिया से होगा। दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन ब्राजील की भिड़ंत एशिया की मजबूत टीम जापान से होगी। फुटबॉल प्रशंसकों की नजर इन बड़े मुकाबलों पर रहेगी।

नए फॉर्मेट में बढ़ा मुकाबलों का रोमांच

इस बार फीफा वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 12 ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची हैं। इस नए प्रारूप की वजह से कई टीमों को आखिरी समय तक अगले दौर में पहुंचने का मौका मिला और मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक रहे।

इन टीमों ने बनाई जगह

राउंड ऑफ 32 में मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, पुर्तगाल, क्रोएशिया, जापान, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मोरक्को, नॉर्वे, स्वीडन, घाना, सेनेगल, पैराग्वे, इक्वाडोर, अल्जीरिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मिस्र, आइवरी कोस्ट, केप वर्डे, दक्षिण अफ्रीका, डीआर कांगो, कोलंबिया और ऑस्ट्रिया ने जगह बनाई है।

29 जून से शुरू होंगे मुकाबले

राउंड ऑफ 32 के मुकाबले 29 जून से शुरू होंगे। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका का सामना कनाडा से और ब्राजील का मुकाबला जापान से होगा। इसके बाद जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल और अर्जेंटीना जैसी बड़ी टीमें भी मैदान में उतरेंगी। राउंड ऑफ 32 का आखिरी मैच 4 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच खेला जाएगा। अब सभी टीमों का लक्ष्य जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर के बाद अगले दौर में पहुंचना होगा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबलों की शुरुआत 29 जून से होगी। पहले दिन साउथ अफ्रीका और कनाडा का मुकाबला लॉस एंजिल्स में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा, जबकि ब्राजील और जापान की टीमें रात 10:30 बजे ह्यूस्टन में आमने-सामने होंगी। 30 जून को जर्मनी बनाम पैराग्वे (2:00 AM), नीदरलैंड बनाम मोरक्को (6:30 AM) और कोटे डी आइवर बनाम नॉर्वे (10:30 PM) के मुकाबले होंगे। 1 जुलाई को फ्रांस बनाम स्वीडन (2:30 AM), मेक्सिको बनाम इक्वाडोर (6:30 AM) और इंग्लैंड बनाम डीआर कांगो (9:30 PM) खेला जाएगा। 2 जुलाई को बेल्जियम और सेनेगल (1:30 AM) के साथ यूनाइटेड स्टेट्स और बोस्निया-हर्जेगोविना (5:30 AM) की टक्कर होगी। 3 जुलाई को स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया (12:30 AM), पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया (4:30 AM), स्विट्जरलैंड बनाम अल्जीरिया (8:30 AM) और ऑस्ट्रेलिया बनाम मिस्र (11:30 PM) के मुकाबले होंगे। राउंड ऑफ 32 के आखिरी दिन यानी 4 जुलाई को अर्जेंटीना का सामना केप वर्डे से दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि कोलंबिया और घाना के बीच मुकाबला सुबह 7:00 बजे कंसास सिटी में खेला जाएगा।




Tags:    

Similar News