FIFA WC Celebration Turn Tragic Several Die: नई दिल्ली/मेक्सिको सिटी: मेक्सिको ने फीफा विश्व कप में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। 1986 के बाद नॉकआउट चरण में मिली इस बड़ी जीत के बाद मेक्सिको सिटी की सड़कों पर लाखों लोग जश्न मनाने के लिए उतर आए।

भारी भीड़ में हुआ दर्दनाक हादसा

जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के पास इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने की वजह से 19 साल की युवती और 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

डॉक्टरों की कोशिश भी नहीं आई काम

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों लोगों को बचाने के लिए डॉक्टरों ने काफी कोशिश की और उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों मौतों की पुष्टि की।

10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

नगर प्रशासन के मुताबिक, मेक्सिको की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए 10 लाख से अधिक लोग राजधानी की सड़कों पर पहुंचे थे। इतनी बड़ी भीड़ के कारण हालात संभालना मुश्किल हो गया। इस दुखद घटना के बाद जश्न का माहौल मातम में बदल गया और प्रशासन ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की।


Tags: