Alpha का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज : बॉबी देओल का खेल बिगाड़ने आईं आलिया, शारवरी का जबरदस्त फाइट सीन, ऋतिक की भी एंट्री

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-17 09:07 GMT

Alpha : मुंबई। आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का 2 मिनट 33 सेकंड लंबा ट्रेलर देखते ही देखते वायरल हो गया है। ट्रेलर में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जबकि शरवरी वाघ भी जबरदस्त फाइट सीन करती दिख रही हैं।

Alpha : ट्रेलर में खुलासा

ट्रेलर की शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसका नाम बॉबी देओल ‘सीता’ रखते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट ‘ऐल्फा प्रोग्राम’ की ट्रेनिंग प्राप्त सीता के रोल में हैं। बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में हैं, जिन्होंने सीता को धोखे से कैद कर रखा है। आलिया ट्रेलर में कहती नजर आती हैं कि “सीता आज लंका खुद जलाने आई है”। पूरी फिल्म में खूब एक्शन, मारधाड़ और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Alpha : शरवरी वाघ का धमाल

ट्रेलर में आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं। शरवरी वाघ भी एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक जबरदस्त फेस-ऑफ सीन है, जिसमें शरवरी ने भी अपनी एक्शन स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया है।

Alpha : ऋतिक रोशन की एंट्री

ट्रेलर में ऋतिक रोशन की एंट्री का भी मजेदार संकेत दिया गया है। मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि ऋतिक फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे और आलिया-शरवरी को बचाने के लिए उनका किरदार महत्वपूर्ण होगा। ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स की नजर में काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। बॉबी देओल के खलनायक अवतार और आलिया-शरवरी की एक्शन जोड़ी फिल्म को खास बनाने वाली है।

Tags:    

Similar News