मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है।

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

नुसरत की टीम के मुताबिक, हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल एक्ट्रेस की डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है। टीम उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी कर रही है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी की जाएगी।


टीम ने फैंस से की अपील

टीम ने कहा, "हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि उनकी निजता का सम्मान करे और उनके ट्रीटमेंट और रिकवरी पर फोकस करने के लिए उन्हें स्पेस दें। हम आप सबकी चिंताओ और गुड विशेस के लिए आभारी हैं। सही समय पर हम उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर करेंगे।" हादसा कैसे हुआ और उन्हें मुंबई कब लाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह दोनों की पहली साथ में फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि नुसरत का किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि, उनकी चोट के कारण फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं है।


 


Tags: