Eliminator Matches GT vs MI: पंजाब: मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शुक्रवार को IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। इस मैच की विजेता टीम 1 जून को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

GT vs MI गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 5 और मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते हैं। इस सीजन में गुजरात ने दोनों मुकाबलों में मुंबई को हराया है। साथ ही, आईपीएल 2023 के क्वालिफायर-2 सहित पिछले चार मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने लगातार जीत हासिल की है।

 पिच की स्थिति

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहने के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद देती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन है। अब तक यहां खेले गए 9 मैचों में केवल 3 बार टीमें 200 से अधिक रन बना पाई हैं।

दोनों टीमों के प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुसल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: